IND vs AUS WTC Final: मोंटी पनेसर ने बताया लंदन की पिच और मौसम का हाल, भारत को दी अहम सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 5, 2023, 02:07 PM IST

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने टीम इंडिया को सलाह दी है। पनेसर ने इस समय लंदन में मौसम और ओवल की पिच का हाल बयां करते हुए सलाह दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल
  • मोंटी पनेसर ने बताया लंदन में कैसे हैं हालात
  • टीम इंडिया को दी अहम सलाह

ICC WTC Final 2023, India vs Australia: इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर का मानना है कि ओवल पर जून में मैच होने के बावजूद भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों स्पिनरों को लेकर उतरना चाहिये। डब्ल्यूटीसी फाइनल सात से 11 जून तक ओवल पर खेला जायेगा।

IND vs AUS WTC Final, Monty Panesar gives insights of London weather and pitch report

भारत-ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल (BCCI)

टेस्ट मैच के 140 साल के इतिहास में पहली बार ओवल पर जून में टेस्ट मैच खेला जा रहा है जब पिच हरी भरी और ताजा होगी । आम तौर पर यहां दौरा करने वाली टीम श्रृंखला का आखिरी मैच ओवल पर खेलती है जो अगस्त या सितंबर में पड़ता है जब पिच सूखी होती है और स्पिनरों की मदद करती है।

End of Feed