Most Runs in World Cup History: कंगारुओं के खिलाफ खिताबी मुकाबले में विराट ने तोड़ा रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 19, 2023, 03:34 PM IST

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में रिकी पॉन्टिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया और विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज बन गए।

अहमदाबाद: विश्व कप 2023 में विराट कोहली ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में विराट को शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। ऐसे में विराट ने जैसे ही अपनी पारी में तीन रन के आंकड़े को पार किया वो विश्व कप इतिहास में रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़कर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Virat Kohli

विराट कोहली

रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा

खबर लिखे जाने तक विराट कोहली के नाम विश्व कप इतिहास में 1767* रन 37 मैच की 37 पारियों में हो गए हैं। वहीं रिकी पॉन्टिंग ने 46 मैच की 42 पारियों में 1743 रन बनाए थे। विराट विश्व कप में रनों की रेस में सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं। सचिन ने 45 मैच की 44 पारियों में 56.95 के औसत और 88.98 के स्ट्राइकरेट से 2278 रन बनाए थे।

End of Feed