क्रिकेट

IND vs AUS, World Cup Final 2023: आज टॉस तय करेगा चैम्पियन, जानिए क्यों?

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 19, 2023, 08:30 AM IST

India (IND) vs Australia (AUS) World Cup Final 2023 Match: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला रविवार यानी 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले में टॉस अहम रोल निभा सकता है, जानिए क्यों?

Image

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

Photo : AP

India (IND) vs Australia (AUS) World Cup Final 2023 Match: 46 दिन, 48 मैच और 10 टीमों के बीच का रोमांच आज यानी 19 नवंबर 2023 को अंतिम चरम पर रहेगा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टॉस अहम भूमिका निभा सकता है।

जवाब में खेलने वाली टीम का पलड़ा भारी

मौजूदा वर्ल्ड कप में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जवाब में खेलने वाली टीम का पलड़ा भारी रहा है। फाइनल मुकाबले से पहले दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें जवाब में खेलते हुए टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, अब टॉस की बात करें तो इसमें शुरुआती तीन टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इसमें शुरुआती दो टीमों को जीत मिली थी, जबकि एक टीम को हार मिली है। वहीं, अहमदाबाद में सिर्फ एक बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

अहमदाबाद में टीम इंडिया का है तगड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तगड़ा रिकॉर्ड है। टीम ने 1984 से अभी तक कुल 19 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 11 में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम का हाईएस्ट स्कोर 325 रन है, जबकि सबसे कम स्कोर 100 है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम इस मैदान पर सिर्फ 6 वनडे मैच खेली है। इसमें टीम को 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया का इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 286 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 141 है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article