क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रहे तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट

Ind vs Aus 3rd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज (25 अक्टूबर, 2025) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(SCG) में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में पर्थ और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इन दो मैचों में हार के साथ ही टीम इंडिया के हाथ से सीरीज फिसल गई। ऐसे में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए साख का सवाल बन गया है। अगर इस मैच को टीम इंडिया गंवा देती है तो उसका सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाएगा। आइए जानते हैं सिडनी में शनिवार को कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

Image

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट

India Australia Third ODI, Ind vs Aus 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (25 अक्टूबर, 2025) भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड(SCG) में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में पर्थ और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इन दो मैचों में हार के साथ ही टीम इंडिया के हाथ से सीरीज फिसल गई। ऐसे में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए साख का सवाल बन गया है। अगर इस मैच को टीम इंडिया गंवा देती है तो उसका सीरीज में सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल(Shubman Gill) के हाथों में है वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी अनुभवी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं। भारतीय टीम इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच तीसरे में भिड़ंत (Ind vs Aus Head to Head in ODI)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज वनडे सीरीज के तीसरेमुकाबले से पहले इस फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 154 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 58 और ऑस्ट्रेलिया ने 86 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 10 वनडे मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर दोनों के बीच कुल 56 मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया को 14 में और ऑस्ट्रेलिया को 40 मैच में जीत मिली जबकि 2 का कोई परिणाम नहीं निकला।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट (Ind vs Aus 3rd ODI Pitch Report Today Match)

सिडनी में पिछले कुछ सालों से सपाट विकेट देखने को मिला है। एक दशक पहले तक यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। सपाट विकेट पर वनडे में ढेरों रन बनते हैं लेकिन स्पिनर्स को थोड़ी बहुत मदद अभी भी मिलती है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज यहां की पिच का भरपूर फायदा उठाते हैं। यहां खेले पिछले छह मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़े स्कोर खड़े किए और सभी मैचों में जीत दर्ज की। भारतीय टीम का इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। यहां खेले 19 वनडे में से 16 में टीम इंडिया को हार मिली है जबकि दो में उसे जीत मिली है और एक मुकाबला रद्द हो गया। टीम इंडिया ने यहां दो जीत साल 2008 और 2016 में हासिल की थी। 9 साल से सिडनी में भारतीय टीम वनडे मैच जीतने में नाकाम रही है।

भारत ऑस्ट्रेलिया तीसरेवनडे में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Ind vs Aus 3rd ODI Match)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें विराट कोहली(Virat Kohli),रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के प्रदर्शन पर रहेंगी। माना जा रहा है कि यह दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। दोनों खिलाड़ी अच्छी पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को अलविदा करना चाहेंगे। पर्थ में तो दोनों बल्लेबाज नाकाम रहे थे लेकिन रोहित का बल्ला एडिलेड में चल निकला। विराट कोहली दोनों ही मुकाबलों में खाता खोलने में नाकाम रहे। ऐसे में वो दबाव में है और निश्चित तौर पर एक अच्छी पारी खेलने की उम्मीद कर रहे हैं। शुभमन गिल (Shubman Gill) का बतौर वनडे कप्तान यह तीसरा मैच होगा। अपनी कप्तानी में उनका वनडे में बल्ला अबतक नहीं चला है। प्रशंसकों की नजरें उनपर भी होंगी। इनके अलावा टीम के नए उपकप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), केएल राहुल (KL Rahul), कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav), ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) पर भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बात करें तो उनकी सबसे ज्यादा नजर कप्तान मिचेल मार्श (Mitch Marsh), ट्रेविस हेड(Travis Head), मिचेल ओवन(Mitchell Ovan) और मैट रेनेशा (Matt Renshaw), मिचेल स्टार्क(Mitchell Starc) और जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर रहेंगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (India And Australia Squads For ODI Series)

भारत :

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

ऑस्ट्रेलिया :

मिचेल मार्श (कप्तान) , जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवन, जोश फिलीप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट , मिचेल स्टार्क।

आज सिडनी में कैसा रहेगा मौसम (Sydney Weather Today)

सिडनी में शनिवार(25 अक्टूबर 2025) को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। क्रिकेट के लिए मौसम बेहद अच्छा रहेगा। बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है। ऐसे में प्रशंसकों को बगैर किसी व्यवधान के एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article