क्रिकेट

IND vs AUS T20 Schedule: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम और दोनों टीमें

IND vs AUS T20 Schedule: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब 5 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद अब पूरा फोकस टी20 क्रिकेट पर होगा जहां दुनिया की दो शीर्ष टी20 टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच टी20 सीरीज का कार्यक्रम कैसा है, कितने बजे शुरू होंगे मैच और कैसी दिखती हैं दोनों टीमें, यहां सब कुछ जानिए।

Image

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025 का पूरा कार्यक्रम

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2025
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज
  • सीरीज का पहला टी20 मैच कैनबरा में 29 अक्टूबर से होगा

IND vs AUS T20 2025 Schedule: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब भारतीय क्रिकेट टीम नए फॉर्मेट के लिए कमर कस चुकी है। टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-2 से गंवा दी थी और अब पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की भिड़ंत होने जा रही है जिसका आगाज 29 अक्टूबर (बुधवार) को कैनबरा में होने वाला है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली मजबूत भारतीय टी20 टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती देगी।

हाल में एशिया कप 2025 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय टी20 टीम के हौसले बुलंद हैं। हालांकि टीम के कुछ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर किसी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर नहीं आएंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का कार्यक्रम (IND vs AUS T20I Series Full Schedule)

मैच तारीख स्थान समय (भारत के मुताबिक)
भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टी2029 अक्टूबर 2025 (बुधवार) कैनबरादोपहर 1:45 बजे
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी2031 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)मेलबर्नदोपहर 1:45 बजे
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी202 नवंबर 2025 (रविवार)होबार्टदोपहर 1:45 बजे
भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टी206 नवंबर 2025 (गुरुवार)गोल्ड कोस्टदोपहर 1:45 बजे
भारत-ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी208 नवंबर 2025 (शनिवार)ब्रिस्बेनदोपहर 1:45 बजे

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (India And Australia T20 Squads)

ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस।

भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन और रिंकू सिंह।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article