IND vs AUS: भारतीय टीम के लिए क्यों सिरदर्द बन रहे ट्रेविस हेड? रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

IND vs AUS: भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ट्रेविस हेड काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके इस फॉर्म के पीछे का कारण क्या है इसका खुलासा रवि शास्त्री ने किया है। पूर्व भारतीय कोच ने भारतीय क्रिकेट टीम को सतर्क रहने की बात कही है।

IND vs AUS: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री का मानना है कि ‘शॉर्ट बॉल’ को जल्दी परखने की क्षमता ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में शानदार सफलता दिलाई है और साथ ही उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मेहमान टीम इस ‘सरदर्द’ के लिए दवा ढूंढना चाहेगी।

Travis head test ap

ट्रेविस हेड (फोटो- AP)

श्रृंखला की अपनी पहली पारी में 11 रन पर आउट होने के बाद हेड ने अपने अगले तीन मैचों में 89, 140 और 152 रन बनाए हैं। उन्होंने गुलाबी गेंद के टेस्ट में अहम भूमिका निभाई थी जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज कर 1-1 से बराबरी हासिल की थी।

End of Feed