LIVEIND vs AUS Highlights: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज, मुश्किल से निकालकर विराट-राहुल ने दिलाई जीत

IND vs AUS Highlights: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजयी आगाज, मुश्किल से निकालकर विराट-राहुल ने दिलाई जीत
India vs Australia World Cup 2023 Highlights (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): मेजबान भारत ने क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जीत के साथ आगाज किया। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के खिलाफ खराब शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने 49.3 ओवर में 199 पर ढेर हो गई और मेजबान भारत को 200 रन का लक्ष्य दिया। टीम के सिर्फ दो खिलाफ ही 40+ स्कोर कर पाए। स्टीव स्मिथ ने 5 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 6 चौके की मदद से 41 रन बनाए। भारत के गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 52 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 2 रन पर तीन के तीन धाकड़ बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी कर न केवल टीम को संभाला, बल्कि टीम को जीत के करीब भी पहुंचाया। कोहली ने 85 रन की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 97 रन की नाबाद पारी खेलकर जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
IND vs AUS LIVE: टीम इंडिया का विजयी आगाज
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारत ने विजयी आगाज किया। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के खिलाफ खराब शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए और मेजबान भारत को 200 रन का लक्ष्य दिया। जवाग में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 52 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
IND vs AUS LIVE: शतक से चूके कोहली
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली शतक से चूक गए। वे 116 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 85 रन बनाए। जोश हेजलवुड ने उनको मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच आउट कराया।
IND vs AUS LIVE: कोहली का चल रहा है बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। वे 110 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 83 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs AUS LIVE: टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है। भारत ने 31 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर खेल रही है। कोहली 62 और केएल राहुल 56 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs AUS LIVE: कोहली के बाद राहुल ने भी जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग कोहली के बाद केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंंने 72 गेंदों पर 5 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उनका यह वनडे करियर का 15वां अर्धशतक है।
IND vs AUS LIVE: कोहली और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और केएल राहुल का बल्ला जमकर चल रहा है। कोहली और राहुल ने 146 गेंदों पर शतकीय साझेदारी पूरी की।
IND vs AUS LIVE: किंग कोहली ने जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर किंग कोहली का बल्ला जमकर चला। कोहली ने 75 गेंदों पर 3 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया। कोहली का यह वनडे में 67वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13वां अर्धशतक है।
IND vs AUS LIVE: 20 ओवर का खेल हुआ खत्म
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाकर खेल रही है।
IND vs AUS LIVE: राहुल और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
लड़खड़ाई टीम इंडिया को विराट कोहली और केएल राहुल ने संभाल लिया है। कोहली और राहुल ने 88 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी की।
IND vs AUS LIVE: टीम इंडिया ने पावरप्ले में बना सिर्फ 27 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम इंडिया ने पावरप्ले में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 27 रन बना सकी।
IND vs AUS LIVE: किंग कोहली ने संभाला टीम इंडिया को
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया को किंग कोहली ने संभाल लिया है। उन्होंने 47.82 की स्ट्राइक रेट से 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनकी इस पारी की मदद से टीम इंडिया ने 6.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 19 रन बनाकर खेल रही है।
IND vs AUS LIVE: भारत ने 5 ओवर में बनाए 12 रन
जवाब में खेलने उतरी टीम टीम इंडिया ने 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाकर खेल रही है। विराट केाहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
IND vs AUS LIVE: टीम इंडिया की शुरुआत खराब
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया को 2 रन पर तीसरा बड़ा झटका लगा। इशान किशन, रोहित शर्मा के बाद श्रेयस अय्यर भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।
IND vs AUS LIVE: भारत को 2 रन पर लगा दूसरा बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा। टीम के कप्ताप रोहित शर्मा भी बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। उनको जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया।
IND vs AUS LIVE: भारत को लगा पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लगा। इशान किशन बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।
IND vs AUS LIVE: भारत को मिला आसान लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। टीम ने 49.3 ओवर में 199 रन पर ढेर हो गई और भारत को सिर्फ 200 रन का लक्ष्य मिला। टीम के सिर्फ दो खिलाफ ही 40+ स्कोर कर पाए। स्टीप स्मिथ ने 5 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 6 चौके की मदद से 41 रन बनाए। भारत के गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट झटके।
IND vs AUS LIVE: चेपक स्टेडियम का कुछ ऐसा है नजारा
IND vs AUS LIVE: सिर्फ तीन ओवर का मैच बचा
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ तीन ओवर का खेल बचा है। टीम ने 47 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए।
IND vs AUS LIVE: सिर्फ 5 ओवर का खेल बचा है
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ 5 ओवर का मैच बचा हुआ है। टीम ने 45 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं। अभी मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा क्रीज पर हैं।
IND vs AUS LIVE: कप्तान कमिंस भी रहे फेल
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का बल्ला शांत देखने को मिला। उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया और एक चौके और इतने ही छक्के की मदद से महज 15 रन बनाकर आउट हो गए।