क्रिकेट

Ind vs Aus: तीसरे टेस्ट में केएल राहुल के प्लेइंग इलेवन में होने को लेकर हरभजन सिंह का बड़ा दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 12:42 PM IST

Ind vs Aus: केएल राहुल तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने दावा किया है कि वह अगले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। हाल ही में तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए घोषित भारतीय स्क्वॉड में उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दी गई थी।

Image

हरभजन सिंह और केएल राहुल

Photo : Twitter

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैच में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं इस डिबेट में पूर्व गेंदबाज हरभजन भी कूद पड़े हैं।

दरअसल केएल राहुल टेस्ट क्रिकेट में पिछली कुछ पारियों से लगातर फेल हो रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात करें तो अब तक खेले गए 3 पारियों में उनके नाम केवल 38 रन है। जिसके बाद यह चर्चा आम हो गई है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में मौका मिलेगा या नहीं।

राहुल को लेकर हरभजन की प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज हरभजन सिंह ने केएल राहुल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा जब आप टीम के उप-कप्तान नहीं होते तो मैनेजमेंट के लिए आपको बाहर करना थोड़ा आसान हो जाता है। दरअसल उनकी यह प्रतिक्रिया तब आई है जब बाकी बचे दो टेस्ट मैच के लिए घोषित स्क्वॉड में किसी भी खिलाड़ी को उप-कप्तान नहीं बनाया गया है।

इंडिया टुडे से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा 'प्लेइंग इलेवन में उनका खेलना मुश्किल है, क्योंकि जब आप उप-कप्तान नहीं होते तो मैनेजमेंट और सेलेक्टर के लिए टीम से बाहर करना आसान हो जाता है, लेकिन यदि आप उप-कप्तान हैं तो आपका प्रदर्शन उतना मायने नहीं रखता।

हालांकि, हरभजन का यह दावा पूरी तरह से सही नहीं है क्योंकि हमारे पास ऐसे उदाहरण हैं, जब उप-कप्तान रहते हुए किसी खिलाड़ी को ड्रॉप किया था। अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान रहते हुए प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था।

राहुल करेंगे वापसी, हरभजन को है भरोसा

हरभजन सिंह ने यह भी माना कि राहुल मजबूती से वापसी करेंगे। वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अपने बल्ले से वापसी करेंगे। लेकिन अब उनके साथ उप-कप्तान का टैग नहीं है इसलिए हम अगले मैच में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article