वो भूल गया..: एलेन बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की धज्जियां उड़ाईं, दे डाला ऐसा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2023, 04:59 PM IST

Allan Border slams Pat Cummins, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एक बार फिर दिग्गजों के निशाने पर हैं। दिल्ली में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए मौजूदा टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। इस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बॉर्डर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023
  • ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पर एलेन बॉर्डर की तीखी प्रतिक्रिया
  • भारत ने दिल्ली टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

IND vs AUS, Pat Cummins, Border-Gavaskar Trophy 2023: दिग्गज क्रिकेटर एलेन बोर्डर का मानना है कि पैट कमिंस के पास चिंता करने के लिए काफी कुछ है क्योंकि भारत के खिलाफ श्रृंखला ‘कप्तान के रूप में उनकी पहली असली परीक्षा’ थी और इस प्रक्रिया में दिल्ली में दूसरे टेस्ट में उन्होंने स्वयं से काफी कम गेंदबाजी कराई। बॉर्डर ने कहा कि लगता है पैट कमिंस खुद से गेंदबाजी कराना ही भूल गए। ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर और दिल्ली में शुरुआती दो टेस्ट हारने के बाद बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा दिया है।

Allan Border slams Pat Cummins

पैट कमिंस (AP)

भारत दौरे पर आने से पहले कप्तान के रूप में सिर्फ एक मैच में शिकस्त झेलने वाले कमिंस दिल्ली में छह विकेट की हार के दौरान ऑस्ट्रेलियाई अंतिम एकादश में एकमात्र तेज गेंदबाज थे। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 13 ओवर फेंके और भारत की दूसरी पारी में बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं की। बोर्डर ने ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पैट ने उस टेस्ट मैच में खुद से बहुत कम गेंदबाजी कराई।’’

End of Feed