मैक्सवेल के धमाके पर शतकवीर रुतुराज बोले- एक समय उनको 3 ओवर में 50 रन चाहिए थे और फिर..

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 29, 2023, 01:46 PM IST

IND vs AUS 3rd T20, Ruturaj Gaikwad on Glenn Maxwell: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच में शतक जड़कर टीम इंडिया को 222 रनों तक पहुंचाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को इस बात की निराशा है कि वे इतने बड़े स्कोर के बावजूद जीत नहीं सके। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार मैच जिताऊ पारी की जमकर तारीफ की।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मैच
  • शतकवीर रुतुराज गायकवाड़ हार से निराश
  • रुतुराज ने ग्लेन मैक्सवेल की मैच जिताऊ पारी की तारीफ की

भारत के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने आस्ट्रेलिया के हाथों तीसरे टी20 मैच में मिली हार के लिये ओस को जिम्मेदार ठहराया। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन दे डाले और 222 रन बनाने के बावजूद मेजबान टीम हार गई । ग्लेन मैक्सवेल ने प्रसिद्ध कृष्णा के अंतिम ओवर में 23 रन बनाये । कृष्णा ने चार ओवर में 68 रन दिये और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली। गायकवाड़ ने मैक्सवेल की तारीफ भी की।

IND vs AUS 3rd T20, Ruturaj Gaikwad On Glenn Maxwell Innings In Guwahati T20I

रुतुराज गायकवाड़ (AP)

गायकवाड़ ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि यह चिंता की बात है। ऐसा लग रहा था कि हम गीली गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं । यह गेंदबाजों के लिये काफी कठिन था।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इस तरह के हालात में प्रति ओवर 12 , 13 या 14 रन भी बन सकते थे । लिहाजा यह चिंता की बात नहीं है । हालात कठिन थे और इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना होगा।’’

End of Feed