क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Match Timing Today 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs AUS 3rd ODI Match 2025 Timing Today, इंडिया ऑस्ट्रेलिया का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज (25 अक्टूबर 2025) को खेला जाने वाला है। आइए जानते हैं मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच का समय

IND vs AUS 3rd ODI Match 2025 Timing Today: भारतीय और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम को पर्थ और एडिलेड में खेले गए सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और सीरीज उसके हाथ से फिसल गई। ऐसे में अब तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के लिए साथ का सवाल बन गया है। सिडनी में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया अपनी साख बचाए रखना चाहेगी साथ ही 0-3 की शर्मनाक हार से भी बचना चाहेगी।

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा दूसरे यानी 8.30 बजे हो जाएगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (AUS vs IND Match On TV)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs IND Match Live Streaming)

यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम (IND vs AUS Squad)

भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जयसवाल।

ऑस्ट्रेलिया टीम-

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कूहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article