IND vs AUS: दिल्ली में 'सुपरमैन' बने केएल राहुल, शानदार कैच लपककर तोड़ा ख्वाजा का शतकीय ख्वाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 17, 2023, 02:33 PM IST

बल्ले से निराश कर रहे केएल राहुल ने नई दिल्ली में प्रशंसकों नई दिल्ली में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खुश होने का मौका सुपरमैन बनकर दिया।

नई दिल्ली: केएल राहुल की बल्ले की नाकामी भले ही थमने का नाम नहीं ले रही है वावजूद इसके वो लगातार सूर्खियों में किसी ने किसी वजह से बने रहते हैं। नई दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए एक बार फिर शुभमन गिल पर वरीयता दिए जाने के बाद राहुल आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक शानदार कैच लेकर प्रशंसकों के दिल जीत लिए।

KL-Rahul

केएल राहुल(साभार BCCI)

एक हाथ से राहुल ने लपका कैचकेएल राहुल लंच के बाद दूसरे सत्र के खेल के दौरान 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फील्डिंग करते हुए सुपर मैन बन गए। जडेजा के खिलाफ लेग अंपायर की दिशा में ख्वाजा ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद हवा में रह गई। ऐसे में वहां तैनात राहुल ने चीते सी तेजी दिखाई और शानदार डाइव लगाकर एक हाथ कैच लपककर ख्वाजा का शतक जड़ने का सपना तोड़ दिया।

End of Feed