भारत ने दिल्ली टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा 13, जबकि केएल राहुल 4 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर 242 रन पीछे है। इससे पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 263 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 4 विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लिए, जबकि अश्विन और रवींद्र जड़ेजा ने 3-3 विकेट झटके।
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा
उस्मान ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब का अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत भी दिलाई, लेकिन वॉर्नर 15 रन के निजी स्कोर पर शमी की गेंद पर श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए ख्वाजा और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े।ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लाबुशेन के रूप में लगा। उन्हें अश्निन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस ओवर में अश्विन ने स्टीव स्मिथ को भी चलता किया और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।
Stumps on Day 1⃣ of the second #INDvAUS Test!#TeamIndia openers see through the final overs of the day's play and… t.co/JVAShjnRaS
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
उस्मान ख्वाजा और हैंड्सकॉम्ब के अलावा कोई भी बल्लेबाज, भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। उस्मान ख्वाजा ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब ने नाबाज 72 रन की पारी खेली। एक वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम 168 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन 7वें विकेट के लिए हैंड्सकॉम्ब और कप्तान पैट कमिंस ने 59 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
