क्रिकेटर की हुई मौत, भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 में खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे

Ben Austin Death: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह में काली पट्टी बांधकर उतरे। इसकी वजह है एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की क्रिकेट मैच के दौरान हुई मौत।

क्रिकेट के मैदान पर कब क्या हो जाए, कोई नहीं कह सकता। कई क्रिकेटरों को दुनिया ने मैदान पर जान गंवाते देखा है और अब एक बार फिर ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है। आस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय क्रिकेटर बेन आस्टिन (Ben Austin) की अभ्यास के दौरान गेंद लगने से मौत हो गई। ऑस्टिन को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मेलबर्न के मैदान पर उतरे।

IND vs AUS 2nd T20, Players wear black band to pay tribute on demise of cricketer Ben Austin

भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि के लिए काली पट्टी बांधी (Instagram/FerntreeGully/BCCI)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन आस्टिन की मंगलवार को अभ्यास के दौरान गले में गेंद लगने से मौत हुई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें फर्नट्री गली में अभ्यास के दौरान गेंद गले और सिर में लगी थी। वह टी20 मैच से पहले नेट अभ्यास कर रहे थे। उन्हें हादसे के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

End of Feed