LIVE

Team India T20I Squad: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 14 महीने बाद टी20 में लौटे रोहित और कोहली

शिवम अवस्थीUpdated Jan 7, 2024, 20:21 IST

Team India T20I Squad: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 14 महीने बाद टी20 में लौटे रोहित और कोहली
Team India T20I Squad: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, 14 महीने बाद टी20 में लौटे रोहित और कोहली

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान t20 2024, India vs Afghanistan T20I Squad, IND Vs AFG T20 Series Team Players List, Bharat Banaam Afghanistan Match Schedule, Live Streaming, Date, Timing, Venue LIVE Updates: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की 14 महीने बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वापसी हुई है। दोनों आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले में साथ खेले थे। उनकी वापसी ने यह साफ कर दिया है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी वह टीम का हिस्सा होंगें। इसके अलावा संजू सैमसन को टी20 स्क्वॉड में जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है।

Ind Vs AFG T20 Squad, Players List, Full Schedule Check Here

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार

JAN 07, 2024 19:21 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की टी20 टीम

टीम इंडिया का स्क्वॉड- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार
JAN 07, 2024 19:20 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है।
JAN 07, 2024 17:20 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: सूर्या और हार्दिक हुए टी20 टीम से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव टी20 सीरीज से बाह हो चुके हैं। दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।
JAN 07, 2024 17:05 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: गांगुली आए कोहली-रोहित के समर्थन में

भारतीय टीम के दिग्गज सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 टीम में शामिल होने का समर्थन किया है। दोनों खिलाड़ियों की टी20 टीमें जगह बनती भी है। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया उतरे और टीम में विराट कोहली को भी शामिल किया जाएगा।
JAN 07, 2024 16:45 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: कोहली और राहुल भी कर चुके हैं शतकीय साझेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में विराट कोहली और केएल राहुल भी शतकीय साझेदारी कर चुक हैं। कोहली और राहुल ने 119 रन की साझेदारी की थी।
JAN 07, 2024 16:16 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: राहुल और रोहित के नाम सबसे बड़ी साझेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों खिलाड़ियों ने 140 रन की साझेदारी की है।
JAN 07, 2024 15:32 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ ये दो दिग्गज रह सकते हैं बाहर

भारत के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज से बाहर रह सकते हैं। दोनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण मैदान से दूर चल रहे हैं।
JAN 07, 2024 15:22 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अश्विन और भुवी के नाम सबसे ज्यादा विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में आर. अश्विन और भुवनेश्वर कुमार के नाम सबसे ज्यादा 5-5 विकेट है।
JAN 07, 2024 14:50 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ फिर गरजे का कोहली का बल्ला

अफगानिस्तान के खिलाफ जब भी विराट कोहली मैदान पर आते हैं तो उनका बल्ला जमकर गरजता है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन कोहली के नाम ही है और वे शतक जड़ने वाले भी इकलौते भारतीय हैं।
JAN 07, 2024 13:55 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। अभी तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला नहीं खेला जा सका है।
JAN 07, 2024 12:46 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: टीम चयन को लेकर आज हो सकती है बैैठक

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा को लेकर आज बीसीसीआई के चयनकर्ता की बैठक हो सकती है।
JAN 07, 2024 12:01 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: हिटमैन को दिखाना होगा दम

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को दम दिखाने की जरूरत है। वे अफगान के खिलाफ सिर्फ दो मैच खेले हैं। इसमें एक अर्धशतक की मदद से 75 रन बनाए हैं।
JAN 07, 2024 11:30 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: किंग कोहली का है तगड़ा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली का तगड़ा रिकॉर्ड है। कोहली ने अफगान के खिलाफ तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 172 रन बनाए हैं।
JAN 07, 2024 11:00 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: अफगान के खिलाफ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
JAN 07, 2024 10:43 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: कुलदीप और चहल को लेकर सस्पेंस

अफगानिस्तान के खिलाफ कुलचा यानी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को लेकर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को जब भी खेलने का मौका मिलता है तो अपनी छाप छोड़ने में पीछे नहीं रहते।
JAN 07, 2024 10:13 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: इन दो स्टार बल्लेबाजों को भी मिल सकता है रेस्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को भी आराम मिल सकता है।
JAN 07, 2024 09:48 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: नए खिलाड़ियों को मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा, विराट कोहली के अलावा नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाले रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।
JAN 07, 2024 09:31 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: सिराज और बुमराह को मिल सकता है आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम मिल सकता है।
JAN 07, 2024 09:18 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE:अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित-कोहली का खेलना तय

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया उतरेगी। इसको लेकर टीम का ऐलान होना बचा है। इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
JAN 07, 2024 00:50 IST

India Squad for Afghanistan T20 Series LIVE: जय शाह की भी होगी चयन में भूमिका

जयशाह की भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम चयन में भूमिका होगी। चयन समिति बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद ही कोई फैसला विराट और रोहित के भविष्य को लेकर करेगी।