Team India T20 Squad against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में सौंपी गई है। रोहित और विराट कोहली की 14 महीने बाद टी20 क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेला था। साल 2023 में विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में खेलते नजर नहीं आए थे। ऐसे में टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान होने के बाद दोनों की टीम में वापसी हुई है। टी20 विश्व कप 2024 से पहले यह भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पास अपनी तैयारियों को परखने का आखिरी मौका है।
Team India Squad: रोहित और विराट की वापसी
ऐसा है भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का कार्यक्रम (India Vs Afghanistan T20 Squad, Schedule)
भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 11 जनवरी को मोहाली में होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला इंदौर में 14 जनवरी को और तीसरा मुकाबला बेंगलुरू के 17 जनवरी को खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप में ऐसा है टीम इंडिया का कार्यक्रम
इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 1 जून से शुरू हो रहे विश्व कप में सीधे खेलने उतरेगी। टीम इंडिया को विश्व कप के ग्रुप ए में जगह मिली है। जिसमें उसके साथ पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा की टीमें हैं। टीम इंडिया 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला न्यूयॉर्क में होगा। इसके बाद कनाडा के खिलाफ 15 जून को भारतीय टीम ग्रुप दौर का आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। इसके बाद सुपर-8 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वॉड-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार
