LIVE

IND Vs ENG Highlights: सेंचुरी से एक रन से चूके जो रूट, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

IND Vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत लिया है। इस मैच से जुड़े सभी अपडेट्स और स्कोरकार्ड के लिए यहां जुड़ें-

आदित्य साहूUpdated Jul 17, 2026, 01:26 IST
Follow on Google News
IND Vs ENG Highlights: सेंचुरी से एक रन से चूके जो रूट, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

IND Vs ENG Highlights: सेंचुरी से एक रन से चूके जो रूट, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

IND Vs ENG Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत लिया है। इंग्लैंड की जीत में जो रूट की सबसे बड़ी भूमिका रही। उन्होंने भारतीय टीम से मिले 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए जुझारू पारी खेली और 99 रन बनाकर नाबाद रहे। जो रूट टीम को अंत तक जीत दिलाकर वापस लौटे। जो रूट की पारी के दम पर इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 44.1 ओवर में पूरा कर लिया।

जो रूट के अलावा विल जैक्स ने 30 और सैम करन ने 26 रनों की पारी खेली। वहीं, रूट के साथ गस एटकिंसन भी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से दो विकेट लेकर गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

लॉर्ड्स में खेला जाएगा तीसरा मैच
इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत और इंग्लैंड 1-1 से बराबरी पर आ गए हैं। सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीता था, वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है। अब सीरीज का रिजल्ट 20 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले में निकलेगा।

भारत ने दिया था 234 रनों का लक्ष्य
इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय पारी मात्र 233 रनों पर समाप्त हो गई थी। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए थे। भारतीय पारी मात्र 44 ओवरों में 233 रन के मामूली स्कोर पर समाप्त हो गई। भारत की तरफ से सिर्फ विराट कोहली और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ही कुछ हद तक लड़े। वहीं अंत में जसप्रीत बुमराह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

विराट-अय्यर ही कुछ हद तक लड़ पाए
भारतीय टीम की बल्लेबाजी बहुत भरोसेमंद नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन रोहित शर्मा लय में नहीं दिखे और कुछ शुरुआती मौकों के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली ने जरूर शानदार अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला और श्रेयस अय्यर ने अहम पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने आखिर में 20 रनों की छोटी लेकिन कीमती पारी खेली और भारत को कुछ जरूरी रन जोड़कर दिए।

तेज गेंदबाजों के सामने टेके घुटने
भारत के बल्लेबाज इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तीन अहम विकेट लेकर अगुवाई की, जबकि गस एटकिंसन ने भी तीन विकेट झटके। साकिब महमूद को भी दो विकेट मिला, जिससे भारत कभी भी लय में नहीं आ पाया। भारत की पारी के नौ विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद

JUL 17, 2026 01:26 IST

IND Vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मुकाबला

भारत से मिले 234 रनों के टारगेट को इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। इस टारगेट को पूरा करने में जो रूट ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। रूट 99 रन बनाकर नाबाद रहे। वह भले ही एक रन से अपने शतक से चूक गए लेकिन इंग्लैंड को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। रूट के साथ गट एटकिंसन भी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
JUL 16, 2026 23:55 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड का 5वां विकेट हुआ आउट

भारत से मिले 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 125 के कुल स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल ने जोस बटलर को बोल्ड आउट कर दिया। भारत को इस विकेट की सख्त जरूरत थी। जोस बटलर 18 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
JUL 16, 2026 23:24 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: शिवम दुबे ने सैम करन को किया आउट

भारत से मिले 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 94 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे की गेंद पर सैम करन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। उनका कैच ईशान किशन ने लपका। भारत को इस विकेट की तलाश थी और आखिरकार विकेट मिल ही गया। भारत को शिवम दुबे ने सफलता दिलाई। सैम करन 31 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं।
JUL 16, 2026 22:41 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक हुए आउट

भारत से मिले 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 53 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को गुरनूर बरार ने आउट किया। उनकी गेंद पर हैरी ब्रूक ने विकेटकीपर ईशान किशन को कैच पकड़ाया। गुरनूर बरार ने अहम विकेट लेकर जोरदार जश्न मनाया। उनकी रफ्तार और उछाल ने काम किया। गेंद 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई और हैरी ब्रूक शॉट पर संतुलन और नियंत्रण खो बैठे। वह स्टंप्स के काफी बाहर जाकर कीपर के ऊपर से स्कूप करना चाहते थे। हालांकि, उछाल से गेंद उनके दस्ताने से लगकर सीधे कीपर के पास चली गई।
JUL 16, 2026 22:13 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 7 ओवर में 29 रन

भारत से मिले 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 7 ओवरों में दो विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। जो रूट 9 और हैरी ब्रूक 11 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं।
JUL 16, 2026 21:16 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: भारतीय बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के सामने टेके घुटने

तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारकर भारतीय टीम की बल्लेबाजी बहुत भरोसेमंद नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन रोहित शर्मा लय में नहीं दिखे और कुछ शुरुआती मौकों के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली ने जरूर शानदार अर्धशतक लगाकर पारी को संभाला और श्रेयस अय्यर ने अहम पारी खेलकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने आखिर में 20 रनों की छोटी लेकिन कीमती पारी खेली और भारत को कुछ जरूरी रन जोड़कर दिए।

तेज गेंदबाजों के सामने टेके घुटने
इंग्लैंड की गेंदबाजी पूरी टीम का साझा प्रयास रही। जोफ्रा आर्चर ने तीन अहम विकेट लेकर अगुवाई की, जबकि गस एटकिंसन ने भी तीन विकेट झटके। साकिब महमूद ने भी दो विकेट लिए और भारत को कभी भी लय में नहीं आने दिया। भारत की पारी के नौ विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।
JUL 16, 2026 21:10 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: मात्र 233 रनों पर समाप्त हुई भारतीय पारी

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम की पारी 233 रनों पर समाप्त हो गई है। भारत के बल्लेबाज पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाए। भारतीय पारी मात्र 44 ओवरों में 233 रन के मामूली स्कोर पर समाप्त हो गई है। भारत की तरफ से सिर्फ विराट कोहली और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ही कुछ हद तक लड़े। वहीं अंत में जसप्रीत बुमराह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
JUL 16, 2026 21:07 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: बुमराह कर रहे तूफानी बल्लेबाजी

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जल्दी-जल्दी 8 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया है।
JUL 16, 2026 20:56 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: अकेले पड़े श्रेयस अय्यर

इंग्लैंड के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 41 ओवरों में 8 विकेट खोकर 210 रन बना लिए हैं। भारत अब सम्मानजनक स्कोर के लिए भी जूझ रहा है, जबकि उसकी पारी के अभी भी 9 ओवर बचे हैं। विराट कोहली के बाद उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ही कुछ हद तक लड़ते नजर आ रहे हैं। वह अभी 64 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जबकि, बुमराह को अपना खाता खोलना है।
JUL 16, 2026 20:06 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: आते ही पवेलियन लौटे वाशिंगटन सुंदर

विराट कोहली के आउट होते ही भारत की पारी लड़खड़ाती नजर आ रही है। वाशिंगटन सुंदर आए और ज्यादा कुछ किए बिना ही पवेलियन लौट गए हैं। साकिब महमूद ने वाशिंगटन सुंदर को आउट किया है। उनका कैच विकेटकीपर जोस बटलर ने पकड़ा। महमूद की समझदारी भरी गेंदबाजी। उन्हें पता था कि वाशिंगटन अपने पैर की दिक्कत से जूझ रहे हैं। उन्होंने एक अच्छी शॉर्ट गेंद डाली, वाशिंगटन पुल खेलने की कोशिश में ज्यादा हिल नहीं पाए और गेंद दस्ताने से लगकर पीछे बटलर के पास गई और बटलर ने आसान कैच ले लिया। इंग्लैंड ने लगातार विकेट लिए हैं और भारत पर दबाव बना रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर 5 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।
JUL 16, 2026 20:00 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: कोहली की पिछली नौ पारियों में 3 शतक 4 अर्धशतक

विराट कोहली की पिछली नौ वनडे पारियों में उन्होंने 4 अर्धशतक और तीन शतक लगाए हैं। उनकी पिछली नौ पारियां नाबाद 74, 135, 102, नाबाद 65, 93, 23, 124, 5 और आज 65 रन हैं।
JUL 16, 2026 19:58 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: आते ही जोफ्रा ने कोहली को किया आउट

जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली को आउट कर भारत को सबसे बड़ा झटका दिया। उनका कैच आदिल राशिद ने पकड़ा। इससे पहले वाली गेंद पर उनका कैच विकेटकीपर ने साफ नहीं पकड़ा था। आर्चर को विराट और अय्यर की साझेदारी तोड़ने के लिए वापस लाया गया था और उन्होंने ठीक वही काम किया। आर्चर की यह गेंद शॉट बॉल थी, जिसे कोहली ने लेग साइड में व्हिप करने की कोशिश की, लेकिन बैक ऑफ लेंथ गेंद ज्यादा उछली और बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर हवा में चली गई। राशिद थर्ड मैन से दौड़कर आए और उन्होंने अच्छा कैच पकड़ा। इंग्लैंड के लिए यह बहुत बड़ा विकेट है क्योंकि उन्होंने न सिर्फ साझेदारी तोड़ी बल्कि खतरनाक कोहली को भी आउट कर दिया। कोहली खतरनाक फॉर्म में दिख रहे थे लेकिन भारतीय पारी के 18 से ज्यादा ओवर बाकी रहते आउट हो गए।
JUL 16, 2026 19:55 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: विराट कोहली 65 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में विराट कोहली 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। एक गेंद पहले ही विराट को जीवनदान मिला था, लेकिन अगली ही गेंद पर जोफ्रा ने उन्हें आउट करके पवेलियन भेज दिया। भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। जब लग रहा था कि विराट कोहली अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं तभी वह 66 गेंदों में 65 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब भारत की पूरी उम्मीद श्रेयस अय्यर के कंधों पर टिकी है।
JUL 16, 2026 19:36 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: भारत की पारी के 150 रन हुए पूरे

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले का टॉस हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम ने 27.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन पूरे किए हैं। विराट कोहली हाफ सेंचुरी लगाकर और श्रेयस अय्यर भी 25 रनों के साथ क्रीज पर खड़े हैं।
JUL 16, 2026 19:34 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: इंग्लैंड के खिलाफ 14वां 50+ स्कोर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में कोहली का यह 14वां 50+ स्कोर है, जिसमें 3 शतक शामिल हैं। इसके साथ वो विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस मामले में कुमार संगकारा पहले नंबर पर हैं, जिनसे विराट कोहली सिर्फ एक 50+ स्कोर पीछे हैं।
JUL 16, 2026 19:33 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: कोहली के करियर का 78वां अर्धशतक

विराट कोहली ने सैम करन की गेंद पर चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। जैसे ही उन्होंने अर्धशतक लगाया, वैसे ही कार्डिफ की भीड़ ने खड़े होकर उनका जोरदार शोर करते हुए स्वागत किया। वहीं विराट ने भी बल्ला उठाकर तालियों का जवाब दिया। जब से वो बल्लेबाजी करने आए हैं, काफी फोकस्ड दिख रहे हैं और पॉजिटिव सोच के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने एक शानदार ड्राइव के साथ फिफ्टी पूरी की। सैम करन की फुल लेंथ और अंदर आती गेंद पर कोहली ने बल्ले का पूरा फेस दिखाया और सीधे ग्राउंड के नीचे की तरफ ड्राइव कर दिया।
JUL 16, 2026 19:27 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: भारत का स्कोर 25 ओवर में 133 रन

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले का टॉस हारकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 3 विकेट खोकर 133 रन बना चुकी है। विराट कोहली अपने अर्धशतक के करीब हैं। वह 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी उनका साथ निभा रहे हैं।
JUL 16, 2026 19:09 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: रोहित के बाद ईशान किशन भी आउट

भारत का तीसरा विकेट भी गिर चुका है। सैम करन ने ईशान किशन को आउट किया, उन्होंने किशन को कॉट एंड बोल्ड किया। ईशान किशन मौके का कोई फायदा नहीं उठा पाए। करन की लाइन और लेंथ काफी टाइट रही। हालांकि, ईशान के लिए उन्होंने छोटी गेंद विकेट पर डाली, जिसे किशन ने शॉट खेला और गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर करन के बाईं ओर हवा में गई, करन ने आगे बढ़कर आसान कैच पूरा किया। इंग्लैंड ने लगातार दो विकेट ले लिए हैं और वे मैच में वापसी कर रहे हैं। ईशान किशन 8 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
JUL 16, 2026 19:01 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: लगातार दूसरे मैच में सस्ते में आउट रोहित शर्मा

विल जैक्स ने रोहित शर्मा को आउट किया और उनका कैच जोस बटलर ने पकड़ा। आखिरकार दो-तीन जीवनदान के बाद रोहित शर्मा का विकेट गिर गया। इससे पहले उन्होंने लगातार 9 गेंदें डॉट खेली थीं और रन बनाने की कोशिश कर रहे थे। यह गेंद मिडिल और लेग पर फ्लाइटेड थी, इसलिए रोहित स्वीप खेलने के लिए बैठे और बल्ले के निचले हिस्से से लगकर गेंद बटलर के बाईं ओर हवा में गई और उन्होंने आसान कैच ले लिया। रोहित कभी भी लय में नहीं दिखे, शुरुआत में उनका कैच छूटा था और कुछ करीबी मौकों पर बच भी गए थे। रोहित शर्मा 47 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए।
JUL 16, 2026 18:42 IST

IND Vs ENG 2nd ODI, लाइव स्कोर: रोहित-विराट ने मिलकर बनाए 8 हजार रन

भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप के मामले में रोहित और विराट तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जहां सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने साथ मिलकर 12400 रन बनाए और
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने 11037 रनों की पार्टनरशिप की है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अब 8000 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मामले में चौथे नंबर पर सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का नाम है, जिन्होंने मिलकर 7626 रन की पार्टनरशिप की है और पांचवे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने मिलकर 7199 रन बनाए हैं।