ILT20 2026 schedule: जारी हुआ शेड्यूल, जानिए कब होगा आगाज और किस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

आईएलटी20 के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। जानिए कब होगी सीजन की शुरुआत और कब खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।

नई दिल्ली: आईएलटी20 के चौथे सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर से होने जा रही है, जबकि फाइनल 4 जनवरी को खेला जाएगा। दुबई में सीजन का ओपनिंग मैच पिछले साल के फाइनल का रीमैच होगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन दुबई कैपिटल्स का सामना डेजर्ट वाइपर्स से होगा। पिछले साल के फाइनल के रीमैच के साथ शुरू होगा, जो गत चैंपियन दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच 2 दिसंबर को दुबई में खेला जाएगा। आईएलटी20 का लीग चरण 28 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रतियोगिता में चार डबल-हेडर निर्धारित हैं।

ILT20

आईएल टी20

शारजाह वॉरियर्स का सामना 3 दिसंबर को शारजाह में अबू धाबी नाइट राइडर्स से होगा। इसके बाद 4 दिसंबर को गल्फ जायंट्स और एमआई एमिरेट्स की टीमें दुबई में आमने-सामने होंगी। दुबई कैपिटल्स मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में डेजर्ट वाइपर्स को चार विकेट से शिकस्त दी थी। टीम को यह जीत केवल चार गेंदें शेष रहते मिली थी। उस सीजन दुबई कैपिटल्स ने 25,000 दर्शकों की मौजूदगी में ट्रॉफी उठाई। दुबई कैपिटल्स से पहले इस छह टीमों के टूर्नामेंट को 2024 में एमआई अमीरात और 2023 में गल्फ जायंट्स जीत चुकी है।

End of Feed