EXPLAINER: अगर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला, तो क्या संजू सैमसन का करियर फिर होगा खत्म?

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई 2026 को अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। फियर लेस क्रिकेट खेलने वाले वैभव ने जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर सिक्स जड़कर यह बता दिया कि वह किस माइंड सेट के साथ क्रिकेट की दुनिया में आएं हैं। फिर जोश टंग की गेंद पर सिक्स लगाकर अपने बेखौफ अंदाज का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट फैंस और दिग्गजों की भारी डिमांड के बाद आखिरकार, वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए संजू सैमसन को बाहर बैठाना पड़ा। ऐसे में कई पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले की अलोचना की। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि अगर वैभव का बल्ला चला तो क्या संजू सैमसन का करियर खत्म हो जाएगा?

Sanju Samson

संजू सैमसन का क्रिकेट करियर खतरे में?

आईपीएल 2025 में डेब्यू करने के बाद से हर क्रिकेट फैंस की जबान पर वैभव का नाम चढ़ गया था। इसके बाद वैभव ने यूथ वनडे, टेस्ट और टी20 में ऐसा धमाल मचाया कि इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक में उनकी बल्ले की गूंज सुनाई देने लगी। फिर क्या था उन्हें अंडर-19 टीम में जगह मिल गई और वह अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनें।

End of Feed