क्रिकेट

'अगर इस बार नहीं जीते तो तीन विश्वकप करना होगा इंतजार..' Team India को लेकर शास्त्री का बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 12, 2023, 02:03 PM IST

Ravi Shastri on World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 में शानदार तरीके से परफॉर्म कर रही है। टीम ने सारे मैच जीते हैं ऐसे में पूर्व कोच रवि शास्त्री को ये पूरी उम्मीद है कि टीम इस बार कप लेकर जरूर आएगी।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

नई दिल्ली:पूर्व कप्तान रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय टीम अगर इस बार चैंपियन नहीं बन पाई तो उसे फिर इसके लिए अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा।शास्त्री ने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि इस समय भारत के अधिकतर खिलाड़ी अपने चरम पर हैं जिससे उसके पास आईसीसी खिताब के इंतजार को खत्म करने का शानदार मौका है।

उन्होंने कहा,‘‘पूरे देश में इस समय क्रिकेट की खुमारी छाई हुई है। भारत ने 12 साल पहले विश्व कप जीता था। उनके पास फिर से इसे दोहराने का मौका है। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है उसे देखते हुए संभवत: यह उसके पास सर्वश्रेष्ठ मौका है। ’’

अगर इस बार चूके तो 3 विश्वकप करना होगा इंतजार

शास्त्री ने कहा,‘‘अगर वह इस बार चूक जाते हैं तो उन्हें इसे जीतने के बारे में सोचने तक के लिए अगले तीन विश्व कप तक इंतजार करना होगा। इस बार टीम के सात-आठ खिलाड़ी अपने चरम पर हैं।’’उन्होंने कहा,‘‘यह उनका अंतिम विश्व कप हो सकता है। जिस तरह से वे खेल रहे हैं और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें इस बार खिताब जीतना चाहिए।’’

भारत के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण

शास्त्री ने कहा कि भारत के पास इस समय अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है।उन्होंने कहा,‘‘यह असाधारण है लेकिन इसमें समय लगा और यह रातों रात नहीं हुआ। वह पिछले चार पांच साल से एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज तीन साल पहले उनसे जुड़े। वे जानते हैं कि प्रदर्शन में कैसे निरंतरता बनाए रखनी है।’’

End of Article