India vs Sri Lanka ,IND vs SL World Cup 2023 Dream11 Team, Playing 11 Today Match: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे 13वें वनडे विश्व कप के 33वें मुकाबले में टीम इंडिया की श्रीलंका से भिड़ंत होने जा रही है। भारतीय टीम विजय रथ पर सवार है और 6 मैच में 6 में जीत हासिल कर चुकी है। अंक तालिका में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे पायदान पर हैं। वहीं श्रीलंका की टीम विश्व कप में अबतक खेले 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के साथ सातवें पायदान पर काबिज है।
भारत बनाम श्रीलंका विश्व कप 2023 संभावित प्लेइंग-11
श्रीलंका के लिए है करो या मरो का मुकाबला
भारत के खिलाफ मुकाबले सहित श्रीलंका के तीन मैच बचे हैं जिसमें से तीनों में उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में ये मुकाबला उसके लिए करो या मरो का है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम अपने वजूद की लड़ाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
भारतीय टीम में नहीं होगा कोई बदलाव
भारतीय टीम में श्रीलंका के खिलाफ भी कोई बदलाव नहीं होगा। हार्दिक पांड्या इस मुकाबले के लिए भी अनुपलब्ध हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर को अपने होम ग्राउंड पर लगातार खराब प्रदर्शन के बाद भी एक और मौका दिया जाएगा। भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले की तुलना में कोई बदलाव नहीं होगा।
श्रीलंका वेललागे को दे सकता है मौका
श्रीलंकाई टीम में एक बदलाव धनंजय डिसिल्वा की जगह दुनिथ वेललागे को शामिल किया जा सकता है। जिन्होंने भारत के खिलाफ एशिया कप के एक मुकाबले में शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी की थी।
भारत की प्लेइंग 11 (India Playing XI) रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग 11 (Sri Lanka Playing XI)
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
