क्रिकेट

India vs Afghanistan ODI Paying 11, Dream11 Team: कोहली और नवीन आमने-सामने, ऐसी है भारत की प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Oct 11, 2023, 01:40 PM IST

India vs Afghanistan, IND vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में मेजबान भारत का सामना अफगानिस्तान टीम से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले में कैसी हो सकती है भारत और अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग-11?

Image

भारत और अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

India vs Afghanistan, IND vs AFG ODI Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच अब बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में मेजबान भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम भी टीम इंडिया के खिलाफ नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी और जीत हासिल की अपना पॉइंट टेबल में स्थान सुधारने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है, जबकि अफगानिस्तान की टीम 0 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। आइए जानते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11।

शमी को फिर मौका नहीं

भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद शमी की अफगानिस्तान के खिलाफ फिर वापसी नहीं हुई। वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली थी। टीम में शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। शार्दुल के टीम में आने से रवि अश्विन को बाहर कर दिया गया है। दिल्ली की फ्लैट विकेट को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, शुभमन गिल अभी भी ठीक नहीं हुए हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। वहीं, अफगानिस्तान की टीम में बदलाव की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

भारत की प्लेइंग-11 ( India Playing 11)

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 ( Afghanistan Playing 11)

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article