ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई छलांग, जो रूट की बादशाहत खत्म

आईसीसी की ताजा जारी हुई टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लंबी छलांग लगाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले गिल ने दो स्थान की छलांग लगाई है। वहीं, जो रूट की बादशाहत खत्म हो गई है।

नई दिल्ली स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत-अफगानिस्तान और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। नई रैंकिंग में जो रूट की नंबर वन की कुर्सी चली गई है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने का ईनाम मिला है।

Gill Test Rankings

गिल ने टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग। फोटो- AP

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी और इसके दम पर उन्होंने रैंकिंग में 2 स्थान का छलांग लगाया और 8वें स्थान पर पहुंच गए। यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोई कमाल नहीं दिखाया था और उन्हें ताजा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ और वो 8वें से 9वें नंबर पर आ गए।

End of Feed