ICC ने विश्व कप 2023 फाइनल की पिच पर दी बड़ी प्रतिक्रिया, यहां पढ़ें उनका आकलन

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 8, 2023, 05:13 PM IST

ICC on World Cup Final Pitch: आईसीसी ने विश्व कप 2023 फाइनल की पिच को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुताबिक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की जिस पिच पर 19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल खेला गया था वो पिच औसत थी। उन्होंने इसको काफी धीमा ट्रैक करार दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी का विश्व कप 2023 फाइनल की पिच पर आकलन
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम की फाइनल वाली पिच को औसत करार दिया
  • मैदान की आउटफील्ड को आईसीसी को बहुत अच्छा बताया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की उस पिच को औसत करार दिया है जिस पर 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल खेला गया था। आईसीसी मैच रेफरी और जिम्बाब्वे के पूर्व बल्लेबाज एंडी पाइक्रॉफ्ट ने हालांकि मैदान की आउटफील्ड को बहुत अच्छा करार दिया।

ICC Calls World Cup 2023 Final Pitch As Average Wicket

आईसीसी का विश्व कप 2023 फाइनल पिच पर आकलन (AP)

जिस पिच पर फाइनल खेला गया वह काफी धीमी थी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को छह विकेट से हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में केवल 240 रन बना पाई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 120 गेंद पर 137 रन की लाजवाब पारी खेली।

End of Feed