क्रिकेट

Mustafizur Rahman Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मनाने में लगी है आईसीसी, भारत में खेलने से किया था इनकार

Mustafizur Rahman Controversy: बांग्लादेश ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ लिए गए फैसले के बाद आईसीसी से भारत में न खेलने का अनुरोध किया था। अब आईसीसी इस पूरे मसले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात कर रही है, क्योंकि इतनी जल्दी शेड्यूल में बदलाव कर पाना आसान बिल्कुल नहीं होने वाल है।

Image

मुस्तफिजुर रहमान (साभार-ANI)

Mustafizur Rahman Controversy: मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धरती पर खेलने से मना कर दिया। लेकिन अब जब टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है ऐसे में शेड्यूल को बदलने का पर्याप्त वक्त आईसीसी के पास नहीं है। यही कारण है कि आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मनाने पर लगी है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, आईसीसी बांग्लादेश से भारत में होने वाले टी20 विश्व कप मैचों से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार अपने ग्रुप के मैच खेलने का अनुरोध करने वाली है।

इससे पहले बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए 2026 मेंस टी20 विश्व कप के मैचों को भारत से स्थानांतरित करने का औपचारिक अनुरोध किया था। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई थी जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज करने का निर्देश दिया था।

मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत और श्रीलंका की मेजबावी में टी20 वर्ल्ड कप के 10वें एडिशन का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। बांग्लादेश ग्रुप सी के अपने पहले तीन मैच कोलकाता में खेलेगा: 7 फरवरी (वेस्ट इंडीज के खिलाफ), 9 फरवरी (इटली के खिलाफ) और 14 फरवरी (इंग्लैंड के खिलाफ)। बांग्लादेश का आखिरी ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 17 फरवरी को मुंबई में खेला जाना था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article