T20 WC 2024, IND vs BAN Preview: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के पास खुद को परखने का आखिरी मौका

IND vs BAN Preview: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत से पहले शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलने वाली है। मैच का आयोजन न्यूयॉर्क के स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम अपनी परफेक्ट प्लेइंग 11 ढूंढने की होगी।

IND vs BAN Preview: भारतीय टीम टी20 विश्व कप में पांच जून को होने वाले अपने शुरुआती मुकाबले से पहले शनिवार को यहां जब बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बल्ले से प्रभावी योगदान देकर अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे तो वहीं अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का साथी बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

IND vs BAN

भारत बनाम बांग्लादेश (फोटो- BCCI/ICC/X)

इस टीम के सभी 15 खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के नियमित एकादश के सदस्य हैं। इनमें से किसी भी खिलाड़ी को प्रतिभा के मामले में कम नहीं आंका जा सकता लेकिन विश्व कप के 13 साल के सूखे को खत्म करने के लिए टीम की सबसे बड़ी चुनौती सही संयोजन को ढूंढने की होगी। ऐसे में यह अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण होगा।

End of Feed