क्रिकेट

Pakistan ICC T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐसा है कार्यक्रम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 5, 2024, 09:20 PM IST

Pakistan ICC T20 World Cup 2024 Full Schedule, Time Table, Venue, Match Date: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 में शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में खेलने उतरेगी। जानिए कैसा है पाकिस्तान का पूरा कार्यक्रम?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 फुल शेड्यूल

Pakistan ICC T20 World Cup 2024 Full Schedule: टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर हो गया। साल 2009 की टी20 विश्व कप विजेता पाकिस्तान दूसरी खिताबी जीत का इंतजार 14 साल कर रही है लेकिन सपना साकार नहीं कर सकी है। ऐसे में नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

कनाडा के खिलाफ अभियान की पाकिस्तान करेगा आगाज

पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड के साथ मिली है। पाकिस्तान 9वें विश्व कप में अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 6 जून को डलास में अमेरिका के खिलाफ करेगी। इसके बाद 9 जून को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत से न्यूयॉर्क में भिड़ेगी। न्यूयॉर्क में ही पाकिस्तानी टीम अपना तीसरा मुकाबला कनाडा के साथ खेलेगी। इसके बाद ग्रुप दौर का अंत फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को करेगी।

ऐसा है पाकिस्तान का विश्व कप 2024 का पूरा कार्यक्रम

क्रमांकतारीखबनामवेन्यू
16 जून, 2024यूएसएडलास
29 जून, 2024भारतन्यूयॉर्क
311 जून, 2024कनाडान्यूयॉर्क
416 जून, 2024आयरलैंडफ्लोरिडा
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article