IPL से संन्यास के बाद टी20 वर्ल्ड कप में कार्तिक की एंट्री, शास्त्री-गावस्कर के साथ इस खास पैनल में शामिल

T20 World Cup commentary panel: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कमेंट्री पैनल का ऐलान कर दिया है। इसमें दिनेश कार्तिक, सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गज शामिल हैं।

T20 World Cup commentary panel: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले महीने शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को स्टार सुसज्जित कमेंटरी पैनल की घोषणा की जिसमें क्रिकेट और प्रसारण के कुछ बड़े नाम जैसे पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर शामिल हैं।

Dinesh Karthik t20 wc

दिनेश कार्तिक (फोटो- X)

आईसीसी द्वारा जारी किए गए पैनल में आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेलने वाले दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है जो कि अब अपनी आवाज से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। कार्तिक लंबे समय से कमेंट्री कर रहे हैं। टी20 विश्व कप दो से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जायेगा।

End of Feed