ICC ODI Rankings: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले हिटमैन ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, टीम इंडिया के प्रिंस टॉप पर बरकरार

ICC ODI Rankings: चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। इस छलांग के बाद रोहित शर्मा रैंकिंग के टॉप-3 में पहुंच गए हैं। वहीं, शुभमन गिल टॉप पर बरकरार हैं।

ICC ODI Rankings: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग चार्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिसमें उनके साथी सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं। भारत ने दुबई में न्यूजीलैंड पर चार विकेट की रोमांचक जीत के साथ अपना तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता, बुधवार को जारी रैंकिंग अपडेट में दोनों टीमों के स्टार खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है।

Rohit Sharma, Rohit Sharma Top-3 ODI Rankings, ODI Rankings, Shubman Gill, Shubman Gill on Top, Rohit Sharma enter top-3, ICC ODI Rankings, ICC ODI Rankings Updates,

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (फोटो- AP)

फाइनल में 83 गेंदों पर मैच जिताऊ 76 रन बनाने वाले रोहित दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस बीच, टूर्नामेंट में 218 रन बनाने वाले विराट कोहली टूर्नामेंट में 218 रन बनाने के बाद शीर्ष पांच (पांचवें स्थान) पर बने हुए हैं।

End of Feed