ICC पर फिर दिखा भारत और BCCI का दबदबा, इंदौर की पिच को 'खराब' करार देने के बाद अब कहा कुछ ऐसा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 27, 2023, 04:06 PM IST

ICC verdict changes on Indor pitch: इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खराब करार दिया था। इसके बाद काफी चर्चा व विवाद उठा था। लेकिन एक बार फिर बीसीसीआई और भारत की ताकत साफ नजर आई है और आईसीसी ने अपने फैसले में बदलाव किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील के बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम (भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का स्थल) की पिच की रेटिंग को ‘खराब’ से बदलकर ‘औसत से कम’ कर दिया। आईसीसी ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच (चौथे मैच) को ‘औसत’ रेटिंग दी जो बल्लेबाजी के लिए काफी धीमी थी जिसमें दोनों टीमों ने एक एक पारी ही पूरी की थी। मैच ड्रा रहा था जिससे भारत ने श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी।

ind vs aus indore test

इंदौर टेस्ट मैच

इंदौर में आस्ट्रेलिया ने तीन दिन के अंदर भारत को नौ विकेट से पराजित कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में स्थान पक्का किया था। आईसीसी के अपील पैनल ने मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड के फैसले की समीक्षा की और पाया कि इसे ‘खराब’ रेटिंग देने के लिये इस पर इतना अत्यधिक परिवर्तनीय उछाल मौजूद नहीं था।

End of Feed