क्रिकेट

IPL 2023 : दो बार की चैम्पियन KKR को ये पांच खिलाड़ी फिर बना सकते हैं चैम्पियन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 27, 2023, 04:55 PM IST

Indian Premier League 2023, Kolkata Kinght riders : आईपीएल के नए सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। टीम को एक बार फिर आईपीएल के खिताब का इंतजार है। इसके लिए इन पांच खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Image

केकेआर के खिलाड़ी। फोटो - IPL/BCCI

Indian Premier League 2023, Kolkata Kinght riders : दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को एक बार आईपीएल के खिताब का इंजतार है। 2014 में टीम अंतिम बार चैम्पियन बनी थी। इसके बाद लगातार टीम की नजर आईपीएल के खिताब पर है। यह सूखा इस बार खत्म हो सकता है। इसके लिए टीम के खिलाड़ी लगातार मैदान पर पसीना बहा रहे हैं।

31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के नए सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला एक अप्रैल को खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला लाएगा। यह लीग का पहला डबल हेडर मुकाबला भी होगा। पिछले सीजन में केकेआर की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर रही थी। मौजूदा सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना उतरेगी। श्रेयस अभी पीठ दर्द से जूझ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सुनील नरेन या शार्दुल ठाकुर को कप्तानी मिल सकती है।

1. नीतिश राणा

नीतिश राणा टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। पिछले सीजन में उनका बल्ला जमकर चला था। उनके पास आईपीएल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव भी है। वे 91 मुकाबलों में 134.22 की स्ट्राइक रेट से 2181 रन बना चुके हैं। इसमें 15 अर्धशतक भी शामिल है।

2. वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर भी टीम के स्टार बल्लेबाज है। कई बार टीम को अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत के करीब या जीत दिला चुके हैं। वे आईपीएलमें 22 मैच खेल चुके हैं। इसमें वे 120.79 की स्ट्राइक रेट से 552 रन बना चुके हैं। इसमें पांच अर्धशतक भी जमाए हैं। टीम को इस बार उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

3. आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल टीम के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वे आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना छाप छोड़ चुके हैं। अगर आईपीएल की बात करें तो वे 98 मैचों में 177.88 की स्ट्राइक रेट से 2035 रन बना चुके हैं। इसमें 10 शानदार अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। इसके अलावा 89 विकेट भी चटका चुके हैं।

4. शार्दुल ठाकुर

आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस बार केकेआर की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वे कुल 75 मैचों में 82 रन बना चुके हैं। इसके अलावा वे बल्ले से भी टीम के लिए रन बना चुके हैं। टीम को उनसे शानदार पारी की उम्मीद है।

5. वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती को टीम के लिए सही समय पर विकेट में चटकाने में माहिर हैं। वे अभी तक आईपीएल में 42 मैच खेल चुके हैं। इसमें वे 7.23 की इकोनामी के तहत 42 विकेट ले चुके हैं। इस बार भी वे बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाने की कोशिश करेंगे।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article