Womens World Cup 2025: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने हाल ही में भारत में संपन्न हुए महिला विश्व कप 2025 के सफल आयोजन पर गहरा संतोष और गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने उन सभी लोगों को बधाई दी है, जो लंबे समय से महिला क्रिकेट के विकास के लिए समर्पित रहे हैं और इसे वैश्विक पटल पर सफल होते देखना चाहते थे।
जय शाह (फोटो- ICC)
शाह ने कहा: 'जुनून और मेहनत का प्रमाण है यह सफलता'
जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विश्व कप का एक वीडियो पोस्ट करते हुए महिला क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने लिखा: "मैं लंबे समय से महिला क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहा हूं, और हाल ही में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप की सफलता उन सभी लोगों का प्रमाण है जो वर्षों से इसके विकास और प्रगति को हमारी आंखों के सामने साकार होते देखने के लिए खुले तौर पर और पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं।"
BCCI सचिव रहते हुए शाह के क्रांतिकारी कदम
बीसीसीआई सचिव रहते हुए जय शाह ने देश में महिला क्रिकेट की बेहतरी के लिए कई बड़े और क्रांतिकारी कदम उठाए, जिनके परिणाम अब दिख रहे हैं। जय शाह का सबसे अहम कदम पुरुष और महिला क्रिकेटरों की मैच फीस की राशि को एक समान करना रहा। इसके अलावा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) को शुरू करने में भी जय शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने घरेलू स्तर पर महिला क्रिकेट को मजबूत किया गया।
इन कदमों ने महिला क्रिकेटरों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हुए उन्हें पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस करने का आत्मविश्वास बढ़ाया। इसी के परिणाम स्वरूप हमने हाल ही में भारतीय टीम को महिला विश्व कप में चैंपियन बनते देखा है। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट टीम को चैंपियन बनने के बाद 51 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की भी घोषणा की है।
