Women U19 T20 World Cup Schedule: ICC महिला U19 T20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत या नहीं

आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। नेपाल और बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 16 जनवरी से होगा। फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगे और इनको चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC महिला U19 T20 विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नेपाल और बांग्लादेश की मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट की शुरुआत 21 जनवरी से होगी। पहले दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। 16 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इस टूर्नामेंट का यह तीसरा संस्करण है। पहली बार 2023 में आयोजित हुआ था। इसमें चार-चार टीमों के चार ग्रुप होंगे और दोनों देशों के चार वेन्यू पर कुल 41 मैच खेले जाएंगे।

Women U19 T20 World Cup Schedule

आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल। फोटो- ICC

बांग्लादेश का चटगांव और सिलहट मैच की मेजबानी करेंगे। वहीं, नेपाल के काठमांडू में भी मैच खेले जाएंगे। चटगांव के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम, सिलहट में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर मैच होंगे। वहीं, काठमांडू के TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तथा अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड को मैचों की मेजबानी का मौका मिला है।

End of Feed