टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया में राहुल द्रविड़ की जगह कौन लेगा। इसकी तलाश लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर ही अगले भारतीय कोच होंगे। लेकिन आधिकारिक ऐलान का इंतजार बाकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल फाइनल के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह और गौतम गंभीर के बीच हुई बातचीत में ही डील तय हो गई थी। अब पहली बार गंभीर का इस पूरे मुद्दे पर जवाब आया है।
गौतम गंभीर (साभार-X)
कोच बनने के नाम पर गंभीर ने तोड़ी
गंभीर ने कोच बनने के नाम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। वह अबू धाबी के मेड्योर अस्पताल में हुए एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने जब उनसे पूछा कि क्या वह भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनना चाहते हैं? तो इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा 'मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी नेशनल टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। जब आप पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उससे बड़ा और कुछ नहीं होता है।
छात्र ने सवाल किया कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत सकती है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा 'यह मैं नहीं हूं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेगा, यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम अच्छा खेलना और उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात निडर होना है।”
