Ravi Shastri Viral Post: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री रिटायरमेंट के बाद भी हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। एक क्रिकेटर के रूप में अपना करियर समाप्त करने के बाद, शास्त्री कमेंट्री में चले गए और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में भी एक सफल कार्यकाल बिताया। वे फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कमेंटेटर और एक्सपर्ट के रुप में काम कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को शास्त्री ने एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
रवि शास्त्री पोस्ट (फोटो- X)
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले रवि शास्त्री ने नेवी ब्लू बाथरोब में एक आकर्षक कैप्शन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसे लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि शास्त्री का ट्वीट एक विज्ञापन है या सिर्फ एक नियमित पोस्ट है। तस्वीर को एक्स पर कई प्रशंसकों ने पसंद किया और शेयर किया है। वहीं कुछ फैंस उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। शास्त्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि 'मैं आकर्षक हूं, मैं शरारती हूं, मैं साठ साल का हूं'
शास्त्री को बीसीसीआई ने दिया सम्मान
शास्त्री अपनी अनफ़िल्टर्ड कमेंटरी शैली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें हाल ही में जनवरी 2024 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने समय के दौरान भारतीय राष्ट्रीय टीम में उनके योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
