क्रिकेट

रवि शास्त्री की अजीबोगरीब तस्वीरें वायरल, खुद मुंह छुपाने पर हुए मजबूर!

Ravi Shastri Viral Post: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने नेवी ब्लू बाथरोब में एक आकर्षक कैप्शन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इसे देखकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। शास्त्री के फैंस उन्हें इस नए रुप में देखकर हैरान हो गए हैं।

Image

रवि शास्त्री पोस्ट (फोटो- X)

Ravi Shastri Viral Post: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कोच रवि शास्त्री रिटायरमेंट के बाद भी हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। एक क्रिकेटर के रूप में अपना करियर समाप्त करने के बाद, शास्त्री कमेंट्री में चले गए और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में भी एक सफल कार्यकाल बिताया। वे फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कमेंटेटर और एक्सपर्ट के रुप में काम कर रहे हैं। इसी बीच बुधवार को शास्त्री ने एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले रवि शास्त्री ने नेवी ब्लू बाथरोब में एक आकर्षक कैप्शन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसे लेकर हर तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि शास्त्री का ट्वीट एक विज्ञापन है या सिर्फ एक नियमित पोस्ट है। तस्वीर को एक्स पर कई प्रशंसकों ने पसंद किया और शेयर किया है। वहीं कुछ फैंस उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। शास्त्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि 'मैं आकर्षक हूं, मैं शरारती हूं, मैं साठ साल का हूं'

शास्त्री को बीसीसीआई ने दिया सम्मान

शास्त्री अपनी अनफ़िल्टर्ड कमेंटरी शैली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें हाल ही में जनवरी 2024 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अपने समय के दौरान भारतीय राष्ट्रीय टीम में उनके योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article