परीक्षा: ये तीन खिलाड़ी होंगे बाहर! अब ऑस्ट्रेलिया से कैसे WTC फाइनल जीतेगा भारत

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 23, 2023, 02:47 PM IST

India vs Australia WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को उसी की जमीन पर वनडे सीरीज में मात देकर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब दोनों टीमों का सामना जून में ओवल के मैदान पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में होगा, लेकिन उससे पहले भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बन चुका है तीन धुरंधर खिलाड़ियों का चोटिल होना।

Indian cricket team, WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई थी। टीम इंडिया ने लगातार एक के बाद एक हर प्रारूप में सीरीज जीतीं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) भी शामिल रही। शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने अपना दम भी साबित किया और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी लय में लौटे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम पर एक बार फिर सवाल उठना शुरू हो गए हैं, इसकी वजह है 2023 का बेहद महत्वपूर्ण होना और अब एक के बाद एक चोटिल हो रहे खिलाड़ियों से मुश्किलों में इजाफा होना।

Rohit_Sharma_AP

रोहित शर्मा के लिए चिंताएं बढ़ चुकी हैं (AP)

साल 2023 भारत के लिए बेहद अहम इसलिए है क्योंकि इसी साल के अंत में वो आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। जबकि उससे पहले जून में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और इसी बीच आईपीएल भी खेला जाना है जिसमें हर खिलाड़ी मैदान पर उतरना चाहेगा।

End of Feed