क्या अभी भी मिल सकता है वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का टिकट, जानिए कैसे और कितनी है कीमत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 16, 2023, 10:44 PM IST

क्या अभी भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले के टिकट खरीदे जा सकते हैं। जानिए कहां और कैसे कर सकते हैं टिकटों की खरीदारी?

अहमदाबाद: मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड को 70 रन से पटखनी देकर विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया की खिताबी मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ंत होगी। ऐसे में धमाकेदार मुकाबले का स्टेडियम में जाकर साक्षी बनने की इच्छा हर क्रिकेट प्रेमी की है, लेकिन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लगभग 1 लाख 32 हजार लोग ही एक साथ इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

ICC World Cup 2023 Trophy

आईसीसी विश्व कप 2023 ट्रॉफी

कितनी कीमत में मिल रहा है फाइनल का टिकट

ऐसे में अब सबके मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अभी भी विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले की टिकट खरीदी जा सकती हैं। यदि हां, तो कहां, कैसे और टिकट की कितनी है कीमत। आपको भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले का साक्षी बनने के लिए कितनी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी।

End of Feed