क्रिकेट

IPL 2026 Prize Money: लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी को मिला करोड़ों का ईनाम, गुजरात टाइटन्स भी हुई मालामाल

आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिली कितनी ईनामी राशि ? फाइनल में हार का सामना करने वाली गुजरात टाइटन्स को मिले कितने करोड़ रुपये?

Image

आईपीएल 2026 प्राइज मनी (फोटो क्रेडिट AI Generated)

IPL 2026 Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम आरसीबी के तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी का सामना नहीं कर सकी और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में विराट कोहली की 75(42) रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अपने खिताब को बचाने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2011 में और मुंबई इंडियन्स ने 2020 में अपना खिताब बचाया था। अब इस स्पेशल क्लब में आरसीबी का नाम भी दर्ज हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को बतौर ईनाम मिले कितने करोड़ और फाइनल में हार का सामना करने वाली टीम के खाते में आए कितने?

आरसीबी को मिले 20 करोड़ रुपये बतौर ईनाम

लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली आरसीबी को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी गई। वहीं फाइनल में हार का सामना करने वाली गुजरात टाइटन्स के खाते में 12.5 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं क्वालीफायर-2 में हारने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये की राशि मिली है। वहीं एलिमिनेटर में हारने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि मिली है।

अन्य पुरस्कार विजेताओं को मिली इतनी राशि

ऑरेंज और पर्पल कैप का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये मिले। वहीं मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ सीजन (MVP of Season) का अवार्ड जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को 15 लाख रुपये और एक ट्रॉफी मिली। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीतने वाले वैभव सू्र्यवशी को बतौर ईनाम 10 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली। फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले विराट कोहली 5 लाख रुपये बतौर ईनाम और ट्रॉफी मिली है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article