'हमारी मदद करें,' हेड कोच डैरेन सैमी ने लगाई गुहार, कहा- वेस्टइंडीज क्रिकेट को आर्थिक सहारे की जरूरत

सैमी इस प्रदर्शन को अपने देश के क्रिकेट की आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 1997 में अपनाए गए मौजूदा राजस्व बंटवारा मॉडल के तहत आर्थिक रूप से टिके रहने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ कांटे की टक्कर वाली सीरीज से प्रायोजकों के साथ बेहतर बातचीत का रास्ता खुलेगा और आर्थिक संकट से जूझ रहे वेस्टइंडीज क्रिकेट में निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसी को आर्थिक रूप से कैरेबियाई क्रिकेट का सहारा बनना होगा। वेस्टइंडीज ने भारत दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी। टीम वनडे में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद 1-2 से पिछड़ गयी, जबकि पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही।

Daren Sammy

डैरेन सैमी ने मदद की अपील की। फाइल फोटो

सैमी इस प्रदर्शन को अपने देश के क्रिकेट की आर्थिक स्थिति सुधारने के अवसर के रूप में देख रहे हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के 1997 में अपनाए गए मौजूदा राजस्व बंटवारा मॉडल के तहत आर्थिक रूप से टिके रहने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सैमी ने शनिवार रात पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद कहा, मेरी मां हमेशा कहती थीं कि आपके भीतर दूसरों की परवाह करने का भाव होना चाहिए। जिंदगी में आप कुछ भी करें, इस भावना को कभी नहीं खोना चाहिए। मुझे लगता है कि अब वेस्टइंडीज क्रिकेट को किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो आर्थिक रूप से उसका सहारा बने।

End of Feed