क्रिकेट

न दोस्त, न टीममेट गंभीर ने बताया नरेन के साथ कैसा है उनका रिश्ता

गौतम गंभीर ने सुनील नरेन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि नरेन उनके लिए टीममेट या दोस्त नहीं हैं। नरेन के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ही केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकार तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाई।

Image

गौतम गंभीर और सुनील नरेन (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर ने सुनील नरेन की तारीफ की
  • सुनील नरेन को लेकर गंभीर ने दी प्रतिक्रिया
  • वह मेरे भाई की तरह हैं बोले गंभीर

आईपीएल 2024 में यदि केकेआर की टीम चैंपियन बन पाई तो उसके पीछे सुनील नरेन का बड़ा हाथ है। नरेन ने इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया और अपनी टीम को चैंपियन बनाने में मदद की। नरेन ने 15 मैच 34.86 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान एक शतक और 3 अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी का ही असर था कि केकेआर की टीम हर मैच में अच्छा स्टार्ट कर पाई। गेंदबाजी में भी नरेन ने अपनी टीम के लिए शानदार काम किया। उन्होंने 15 मैच में 6.69 की इकोनॉमी से 17 विकेट चटकाए। उन्होंने पूरे सीजन केकेआर के लिए ओपनिंग किया जिसके पीछे गौतम गंभीर की सोच थी।

गंभीर ने बताया नरेन से कैसा है रिश्ता

पूरे सीजन बिना किसी इमोशन के रहने वाले गौतम गंभीर और सुनील नरेन तीसरी बार चैंपियन बनने के बाद एक दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते हुए नजर आए थे। अब गंभीर ने उनको लेकर बात की है और बताया है कि इस कैरीबियाई खिलाड़ी के साथ उनका रिश्ता कैसा रहा है।

गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत करते हुए कहा' नरेन मेरे लिए भाई के समान हैं। मैं उन्हें न एक दोस्त के तौर पर और न ही टीममेट के तौर पर देखता हूं। मैं उन्हें भाई की तरह देखता हूं। अगर उन्हें मेरी और मुझे उसकी जरूरत हो तो हम एक फोन कॉल की दूरी पर उपलब्ध हैं। हम दोनों के बीच ऐसा ही रिश्ता है जो हमने इतने सालों में कमाया है। हम न ज्यादा एक्साइटेड होते हैं और न ज्यादा इमोशन दिखाते हैं बस अपना काम करते हैं और वापस आ जाते हैं। इतना ही नहीं गंभीर ने यह भी बताया कि पहली बार नरेन ने उनसे क्या पूछा था। गंभीर ने बताया कि साल 2012 में नरेन ने पहली बार उनके अपनी गर्लफ्रैंड के बारे में पूछा था। उन्होंने पूछा था कि क्या वह अपनी गर्लफ्रैंड को ला सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article