IND vs BAN: विराट-रोहित के विकेट चटकाकर भी हसन महमूद ने क्यों नहीं मनाया जश्न

चेन्नई में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में चार विकेट चटकाकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेलने वाला बांग्लादेशी गेंदबाज हसन महमूद खुशी से गदगद हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट चटकाने के बावजूद उन्होंने क्यों नहीं मनाया जश्न?

चेन्नई: बांग्लादेश के गेंदबाज हसन महमूद ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पहले सत्र में तीन विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोरीं लेकिन वह अति उत्साहित होकर जश्न मनाने में विश्वास नहीं रखते। इस 24 वर्षीय बांग्लादेशी गेंदबाज ने रोहित शर्मा और विराट कोहली तथा शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजी लाइन अप को हिलाकर रख दिया।

Hasan Mahmud

हसन महमूद

इसलिए नहीं मनाता हूं विकेट का जश्न

यह उनका चौथा ही टेस्ट था और उन्होंने जितने दमदार बल्लेबाजों को आउट किया उसे देखते हुए उम्मीद की जा सकती थी कि वह इसका बढ़ चढ़कर जश्न मनायेंगे। लेकिन उन्होंने इसे अपने साथियों के साथ कुछ हाई फाइव और हाथ मिलाने तक ही सीमित रखा। महमूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था,'मैं वैसे जश्न नहीं मनाता और ऐसा करने का कोई सही कारण भी नहीं है। आप कह सकते हैं कि अगर मैं विकेट लेने के बाद जश्न मनाता हूं तो इससे बल्लेबाज और भी परेशान हो जाएगा इसलिए मैं जश्न नहीं मनाता।'

End of Feed