हार के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, बताया कहां बदला मैच

भारत के खिलाफ इंग्लैंड को एजबेस्टन में 11 साल बाद हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने 3 मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। मैच के बाद इंग्लैंड कप्तान ने बताया कि उनकी टीम कहां चूकी।

टी20 सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ करने वाले इंग्लैंड टीम को पहले ही वनडे में 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत के सामने इस मुकाबले में 259 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर 57 जबकि सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 5वें विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिला दी। इंग्लैंड 11 साल बाद इस मैदान पर हारा है। हार के बाद हैरी ब्रूक से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके पीछे का कारण बीच के ओवरों में खराब बल्लेबाजों को दिया। इंग्लैंड की ओर से डकेट और बेथल ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की थी, उसके बाद 20 रन के भीतर इंग्लैंड ने अपने 5 विकेट गंवा दिए।

harry brook

हैरी ब्रूक (साभार-X)

हैरी ब्रूक ने कहा 'यह ठीक नहीं रहा। बीच के ओवरों में हमने 20 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। आखिर में हमने एक अच्छा स्कोर बनाया, लड़कों ने शानदार कोशिश की। 20 रन पर 5 विकेट गंवाना कभी भी अच्छा नहीं होता। रूट और डॉसन की साझेदारी शानदार थी। हमें लगा कि पिच बदल गई है। पिच धीमी हो गई और उन्हें आसानी से रन बनाने का मौका मिल गया।

End of Feed