ENG vs WI: IPL ऑक्शन से पहले चमका इंग्लैंड का युवा बल्लेबाज, एक ओवर में 21 रन जड़ वेस्टइंडीज से छीन ली जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 17, 2023, 12:54 PM IST

Harry Brook smashes 21 runs: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने एक बार फिर से अपने टेलैंट का नजारा पेश किया है। उन्होंने आखिरी ओवर में 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है।

ENG vs WI 3rd T20: सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट के नाबाद शतक की मदद से इंग्लैंड ने 223 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल करके वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला जीवंत रखी।साल्ट ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए जिसमें चार चौके और नौ छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान जोस बटलर (34 गेंद पर 51 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी करके इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दिलाई।

ENG vs WI T20 Harry Brook

इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज

इन दोनों के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 30 और हैरी ब्रूक ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया जिससे इंग्लैंड ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की। इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे। ब्रूक ने आंद्रे रसेल के इस ओवर में तीन छक्के और एक चौका जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

End of Feed