क्रिकेट

ये पूर्व बल्लेबाज बना पाकिस्तान क्रिकेट का नया मुख्य चयनकर्ता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2023, 05:55 PM IST

Haroon Rashid appointed as new Pakistan chief selector: पाकिस्तान क्रिकेट को नया मुख्य चयनकर्ता मिल गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज हारून रशीद को राष्ट्रीय चयन समिति का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

Image

हारून रशीद (PCB)

Photo : Twitter

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज हारून रशीद को राष्ट्रीय चयन समिति का मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख नजम सेठी ने लाहौर में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि हारून नयी चयन समिति के प्रमुख होंगे लेकिन बाकी सदस्यों के बारे में फैसला बाद में लिया जायेगा।

हारून को 22 दिसंबर को पीसीबी के संचालन के लिये 14 सदस्यीय क्रिकेट प्रबंधन समिति में भी शामिल किया गया था। सेठी ने कहा ,‘‘ हारून ने प्रबंधन समिति से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह हितों का टकराव नहीं चाहते।’’

पाकिस्तान के लिये 23 टेस्ट और 12 वनडे खेल चुके हारून पिछले साल पीसीबी के हाई परफार्मेस केंद्र के निदेशक पद से रिटायर हुए थे। क्रिकेट प्रबंधन समिति ने शाहिद अफरीदी को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया था और सेठी चाहते थे कि वह दीर्घकालिन आधार पर पद संभाले लेकिन उन्होंने अपने फाउंडेशन और चैरिटी काम का हवाला देकर इनकार कर दिया।

End of Article