हरमनप्रीत को है उम्मीद, मैच फीस के बाद अब कांट्रैक्ट में होगी मेंस क्रिकेट से बराबरी

हाल ही में भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान हरमनप्रीत कौर को भरोसा है कि वह जल्द विमेंस क्रिकेट के खिलाड़ियों के कांट्रैक्ट फीस में भी बढोतरी हो सकती है। फिलहाल इसमें भारी अंतर है। पुरुष वर्ग के शीर्ष स्तर के क्रिकेटरों को सालाना सात करोड़ रुपये जबकि महिला वर्ग के क्रिकेटरों को 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को पुरुष और महिला खिलाड़ियों के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की केंद्रीय अनुबंध की राशि में बड़ा अंतर होने से कभी परेशानी नहीं हुई क्योंकि यह ‘बाजार की ताकतों से प्रेरित’ था लेकिन उनका मानना है कि उनकी टीम की वनडे विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के बाद यह अंतर कम हो जाएगा। बीसीसीआई ने 2022 में महिला क्रिकेटरों की मैच फीस पुरुषों के बराबर कर दी, लेकिन जब केंद्रीय अनुबंधों की बात आती है, तो यह संख्या तुलना के लायक नहीं है। हालांकि हरमनप्रीत की साथी स्मृति मंधाना का लंबे समय से मानना रहा है कि भुगतान संरचना बाजार की ताकतों से संचालित होती है और कप्तान भी इस बात से सहमत हैं।

harmanpreet kaur

हरमनप्रीत कौर (साभार-BCCI Women)

पुरुष वर्ग के शीर्ष स्तर के क्रिकेटरों को सालाना सात करोड़ रुपये जबकि महिला वर्ग के क्रिकेटरों को 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। भारतीय कप्तान ने पीटीआई मुख्यालय के दौरे के दौरान विशेष साक्षात्कार में कहा, ‘‘अब इसमें बदलाव होगा (केंद्रीय अनुबंधों की राशि में)। मुझे ऐसा लगता है। 2017 (जब भारत फाइनल में पहुंचा) के बाद काफी बदलाव आए। उससे पहले हमारा केंद्रीय अनुबंध 15 लाख रुपये का था।’’ उन्होंने साक्षात्कार में अपने सफर और भारतीय महिला क्रिकेट के विकास के बारे में बात की।

End of Feed