PCB ने हारिस रऊफ पर लिया सख्त एक्शन, सेंट्रल कांट्रेक्ट किया रद्द

Haris Rauf central contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रफ्तार के किंग हारिस रऊफ पर सख्त एक्शन लेते हुए उनका सेंट्रल कांट्रेक्ट ही रद्द कर दिया है। पीसीबी ने साथ ही उन्हें एनओसी देने से भी इंकार कर दिया है।

Haris Rauf central contract: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में एक तरफ जहां कई युवा गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज हारिस रऊफ अंतिम समय पर इस सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी इस हरकत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी नाराज दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला से हटने पर तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उनका केंद्रीय अनुबंध रद्द कर दिया है।

Haris Rauf

हारिस रउफ

पीसीबी ने साथ ही घोषणा की कि हारिस को 20 जून 2024 तक किसी भी विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया जाएगा। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है। पीसीबी के इस एक्शन के बाह हारिस रऊफ का पाकिस्तान क्रिकेट लीग में भी खेलने पर संशय पैदा हो गया है।

End of Feed