IND vs PAK: गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हार्दिक पांड्या, फाइनल ना खेलने का हमेशा रहेगा मलाल

Team India Win against Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल मैच में चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाने से ‘निराश’ हार्दिक पंड्या कहा कि इस तरह के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करना भविष्य में टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।भारत ने रविवार को फाइनल में जीत के लिए मिले 147 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Team India Win against Pakistan: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 फाइनल में चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं उतर पाए। इस कारण वे काफी निराश दिखे। हालांकि, टीम इंडिया ने 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में मुकाबला जीत लिया। पंड्या ने कहा कि इस तरह की जीत टीम के आत्मविश्वास को और मजबूत बनाएगी।

Hardok pandya t20 ap

हार्दिक पांड्या (फोोटो- AP)

टीम की जज्बे और धैर्य की तारीफ

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में हार्दिक ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण मैच नहीं खेल पाने से मैं बहुत दुखी था, लेकिन खिलाड़ियों ने इसे शानदार तरीके से खेला। उन्होंने बहुत मजबूत जज्बा दिखाया। ऐसे मैच लंबी दौड़ में हमारी मदद करेंगे। दबाव की परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना कमाल की बात है।”

End of Feed