IPL 2024: हार्दिक ने पहली बार रोहित शर्मा पर दी प्रतिक्रिया, जवाब हिटमैन के फैंस का दिल जीत लेगा

Hardik Pandya react on Rohit Sharma , IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे बड़ा सवाल हार्दिक की कप्तानी को लेकर है। बतौर कप्तान हार्दिक ने गुजरात के साथ कमाल किया है, लेकिन अब उन्होंने जिस टीम की कमान संभाली है वह आसान बिल्कुल नहीं है। उनकी टीम में रोहित जैसे दिग्गज हैं जिन्होंने मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया है।

Hardik Pandya react on Rohit Sharma, IPL 2024 में यूं तो ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा, लेकिन इस सीजन का असली रोमांच दो दिन बाद यानी 24 मार्च को होगा जब मुंबई और गुजरात की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में होगी जो अपनी पुरानी टीम गुजरात के सामने उतरेंगे। हार्दिक अपने फैंस के बीच अपनी पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे तो स्टेडियम का फीवर देखने लायक होगा। इसके अलावा गुजरात की टीम भी नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी।

rohit sharma Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या (साभार-IPL)

ट्रेड में मुंबई इंडियंस के फैंस के बीच उथल-पुथल

ऑक्शन 2024 से पहले जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया तो फैंस को अंदेशा हो गया था कि मुंबई में कुछ ग़ड़बड़ है, लेकिन जब हार्दिक को मुंबई की कप्तानी दी गई तो मुंबई के फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला जब एक दिन में मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स में तेजी से कमी आई। फैंस को यही लग रहा था कि लीग के सबसे सफल कप्तान को आखिरी मुंबई कैसे हटा सकती है।

End of Feed