क्या मुंबई इंडियंस में सब ठीक है? टीम के साथ रायपुर नहीं गए हार्दिक पांड्या

पांड्या मुंबई इंडियंस के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में नहीं खेले थे। जहां सूर्यकुमार यादव ने उनकी जगह ली थी। उनकी अनुपस्थिति का आधिकारिक कारण पीठ में ऐंठन बताया गया था। अब एक रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में होने वाले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम के साथ नहीं जा रहे हैं।

हार्दिक पांड्या 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में होने वाले मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार 6 मई की दोपहर जब मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर MI के खिलाड़ी इकट्ठा हुए तो वहां कप्तान हार्दिक मौजूद नहीं थे। फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि पांड्या मैच से ठीक पहले टीम में शामिल होंगे।

Hardik Pandya MI

हार्दिक पांड्या- फोटो- AP

पांड्या मुंबई इंडियंस के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में नहीं खेले थे। जहां सूर्यकुमार यादव ने उनकी जगह ली थी। उनकी अनुपस्थिति का आधिकारिक कारण पीठ में ऐंठन बताया गया था। उस मैच के टॉस के समय सूर्यकुमार ने बताया था, आज रात उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मैं उनकी जगह खेल रहा हूं। लेकिन बाकी सब ठीक है।

End of Feed